Health
Health ना गाजर, ना सूजी… सर्दियां जाने से पहले बनाएं हलवाई जैसा परफेक्ट बादाम का हलवा
Health सर्दियों का मौसम खानपान के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस मौसम में आपने जो सेहतमंद खाया वो पूरे साल आपको फायदे देता है.
Health सर्दियों में आपने गाजर और मूंग दाल का हलवा तो खूब खाया होगा लेकिन सर्दियां जाने से पहले क्यों ना आपको बादाम के हलवे का भी जायका ले लेना चाहिए.
Health बादाम का हलवा यूं तो कभी भी खाया जा सकता है लेकिन सर्दियों में इसे खाने से शरीर को गर्मी मिलती है क्योंकि बादाम की तासीर गर्म होती है.
Health बादाम विटामिन E का स्रोत है जो दिमाग, दिल और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है. इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स और प्रोटीन शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं.
Health ऐसे में यहां हम आपको बादाम के हलवे की रेसिपी बता रहे हैं जिससे आप आसानी से अपने घर में इसे बना सकते हैं.
Health इसके लिए सबसे पहले भीगे और छिले हुए बादाम को दूध के साथ मिलाकर दरदरा पीस लें. अब एक भारी तले की कड़ाही में घी गरम करें और उसमें बादाम का पेस्ट डालें.
Health धीमी आंच पर पेस्ट को तब तक भूनें जब तक कि उसका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए और घी अलग न होने लगे.
Health अब इसमें चीनी, केसर वाला दूध और आधा कप गरम पानी (या दूध) डालें. इसे लगातार चलाते रहें जब तक कि हलवा गाढ़ा न हो जाए और किनारे न छोड़ने लगे.
Health इस हलवे को और हेल्दी बनाने के लिए आप चीनी की जगह गुड़ मिला सकते हैं. आखिर में हलवे में थोड़ा केसर और इलायची पाउडर डालें और गरमा-गरम सर्व करें.