ContentSproute

मुंबई के आलीशान बंगले में रहती हैं शिल्पा शेट्टी, एंट्रेस पर रखा चांदी का हाथी, अंदर से दिखता है ऐस thumbnail

मुंबई के आलीशान बंगले में रहती हैं शिल्पा शेट्टी, एंट्रेस पर रखा चांदी का हाथी, अंदर से दिखता है ऐस

Health

Health मुंबई के आलीशान बंगले में रहती हैं शिल्पा शेट्टी, एंट्रेस पर रखा चांदी का हाथी, अंदर से दिखता है ऐसा

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के घर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रेड मारी है. ये रेड उनके मुंबई स्थित रेस्टोरेंट बैस्टियान से जुड़े पैसों के लेन-देन और कथित टैक्स अनियमितता की जांच के तले की गई है. जानकारी के मुताबिक, शिल्पा के घर सहित उनके अन्य ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की अलग-अलग टीमें डॉक्यूमेंट्स की जांच कर रही है.

Photo: Instagram/@theshilpashetty

शिल्पा शेट्टी

कुछ वक्त पहले ही डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान, शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची थीं. अपने वीडियो में फराह ने राज और शिल्पा के आलीशान बंगले की झलक फैंस को दी थी. शिल्पा शेट्टी, मुंबई में लग्जरी लाइफ जीती हैं. उनके घर में सोने-चांदी का सामान होने के साथ-साथ मूवी थिएटर, बड़ा गार्डन और जिम मौजूद है.

Photo: Youtube/Farah Khan

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का बंगला किसी महल से कम नहीं है. इसके एंट्रेंस पर ‘कुंद्राज’ लिखा हुआ है. घर के अंदर एक छोटा फव्वारा और कई खूबसूरत मूर्तियां हैं.

Photo: Youtube/Farah Khan

शिल्पा शेट्टी

फराह के वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान जिसने खींचा, वो थे घर के दरवाजे पर रखे हाथी. देखने में ये हाथी चांदी के लग रहे थे. ऐसे ही शिल्पा के घर में चांदी के मोर भी हैं.

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा और राज की रईसी का पता आप उनके घर के फर्श से लगा सकते हैं. बंगले के फर्श पर खूबसूरत पत्थर लगा हुआ है, जिसे देखकर लगता है कि ये शीशे का बना हुआ है. घर के फर्श और फव्वारे को देख फराह खान भी चौंक गई थीं.

Photo: Youtube/Farah Khan

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने खुद बताया था कि उन्हें बहुत अच्छे से कुकिंग नहीं आती है. हालांकि उनके घर का किचन तक आलीशान है. ग्रीन और व्हाइट कलर और स्टाइलिश डिजाइन वाला ये किचन कमाल लगता है.

Photo: Youtube/Farah Khan

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी के घर में एक नहीं बल्कि कई सिटिंग एरिया हैं. उनके घर में बढ़िया पेंटिंग्स और आर्टीफेक्ट्स भी हैं. ऐसे इस फोटो में नजर आ रहा घोड़े का स्टैचू. उनके घर पर अलग-अलग तरह के सोफा सेट भी हैं.

Photo: Youtube/Farah Khan

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा के घर में उनका खुद का जिम भी है. इसके अलावा वो अपने बड़े गार्डन में योग करती हैं. साथ ही सब्जियां भी उगाती हैं. शिल्पा को कई बार गार्डन से बेंगन और मिर्ची तोड़कर खाते देखा गया है.

Photo: Youtube/Farah Khan

शिल्पा शेट्टी

आलीशान घर में आलीशान सामान के अलावा शिल्पा शेट्टी के पास अपना खुद का मूवी थिएटर भी है. इस बंगले में कई कमरे हैं. बंगले में शिल्पा, अपने पति राज कुंद्रा और दोनों बच्चों विआन और समीशा के साथ रहती हैं.

Photo: Youtube/Farah Khan

Read More

Scroll to Top