ContentSproute

विराट के भाई ने भारतीय टीम की बॉलिंग पर कसा तंज, कही ऐसी बात कि शुभमन को लग सकती है बुरी thumbnail

विराट के भाई ने भारतीय टीम की बॉलिंग पर कसा तंज, कही ऐसी बात कि शुभमन को लग सकती है बुरी

General

General विराट कोहली के भाई ने भारतीय टीम की बॉलिंग पर कसा तंज, कही ऐसी बात कि शुभमन गिल को लग सकती है बुरी

Curated by: जितेंद्र कुमार|नवभारतटाइम्स.कॉम

General भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट मैच में संघर्ष करती हुई दिख रही है। खास तौर से निराशाजनक बॉलिंग पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच विराट कोहली के भाई ने भी गेंदबाजी पर तंज कसा है।

general Team India
मैनचेस्टर टेस्ट में खराब प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया की बॉलिंग की हो रही है आलोचना

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी बहुत औसत रही है। जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज को 100 रन पड़ गए। टीम को एक-एक विकेट के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। ऐसे में इस साधारण गेंदबाजी की खूब आलोचना हो रही हैं। इसी बीच भारतीय टीम के दिग्गज विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने टीम इंडिया की गेंदबाजी पर सवाल उठाए हैं। विकास ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘बहुत पहले की बात नहीं है, हमारी टेस्ट टीम के गेंदबाज 20 विकेट लेते थे।’ विकास का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला था। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया पारी में 358 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने इसी पिच पर भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ जबरदस्त दिखाया। इंग्लैंड ने भारत के स्कोर के जवाब में 669 रन बनाए और 311 रनों की बढ़त हासिल की।

general Vikas Kohli

विकाश कोहली के भाई ने किया पोस्ट

कैसी रही टीम इंडिया की गेंदबाजी
वहीं बात करें टीम इंडिया की गेंदबाजी की तो इंग्लैंड के स्कोर से पता चलता है कि वह प्रभावी नहीं रही है। टीम इंडिया की तरफ से बुमराह समेत चार गेंदबाजों ने 100 से ज्यादा खर्च किए। जसप्रीत बुमराह 33 ओवर की गेंदबाजी में 112 रन देकर जैसे-जैसे 2 विकेट ले पाए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने 30 ओवर की, जिसमें उन्होंने 140 देकर 1 सफलता हासिल की।
इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने 37.1 ओवर में 143 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने 28 ओवर की गेंदबाजी में 107 रन देकर 2 विकेट लिए। इन गेंदबाजों के अलावा अंशुल कंबोज ने 18 ओवर में 89 रन खर्च कर 1 विकेट हासिल किया, जबकि शार्दुल ठाकुर ने 11 ओवर में 55 देकर एक भी विकेट नहीं ले पाए।

general जितेंद्र कुमार

लेखक के बारे मेंजितेंद्र कुमार2016 में एबीपी न्यूज के साथ पत्रकारिता करियर का शानदार आगाज किया। करिश्माई सफर इंडिया टीवी से होता हुआ नवभारत ऑनलाइन तक पहुंचा है। खेल के मोमेंट्स के धागे खोलने में महारत हासिल है। कोहली का बल्ला चूक सकता है, लेकिन यहां खबरों का अंबार लगता रहता है।… और पढ़ें

Read More

Scroll to Top