Health
मोटापे से लोग काफी परेशान हैं और वो अपना वेट लॉस करना चाहते हैं. लेकिन उनके पास समय की कमी है. सिटिंग जॉब और डेली ट्रैवलिंग के बाद जिम जाने का समय नहीं बचता है.
अगर आप भी बिना जिम जाए वजन घटाना चाहते हैं तो आप बिना एक रुपये खर्च किए है और जिम जाए बिना भी आसानी से वजन घटा सकते हैं. बस आपको हैदराबाद के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ.सुधीर कुमार के बताए तरीके को अपनाना होगा.
डॉ.सुधीर कुमार ने हाल में सोशल मीडिया पर एक आसान और सस्ता तरीका बताया है, जिससे आप वजन कम कर पाएंगे. इसके लिए आपको बस कही जाने की भी जरूरत नहीं है, इसे आप अपने घर और ऑफिस दोनों जगह कर सकते हैं.
डॉक्टर कुमार ने बताया है कि वजन कम करने के लिए और हेल्दी रहने के लिए हमें रोजाना सीढ़िया चढ़ना चाहिए.सीढ़ियां चढ़ना सबसे आसान,सस्ता और टाइम-इफिशिएंट एक्सरसाइज है.
रोजाना कुछ मिनट सीढ़ियां चढ़ने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक, डायबिटीज और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है. दिल और लिवर को मजबूत बनाती है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करती है.
सीढ़ियां चढ़ने से पैरों और हिप्स की मसल्स स्ट्रॉन्ग होती हैं और बॉडी टोन रहती है. इससे बैलेंस और कोऑर्डिनेशन सुधरता है, जिससे गिरने का रिस्क कम होता है.
ये एक वेट-बेयरिंग एक्सरसाइज है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं और बोन डेंसिटी बनी रहती है. साथ ही स्ट्रोक और डिमेंशिया का रिस्क भी घटाता है और मूड बेहतर करता है.
वजन घटाने के लिए भी सीढ़ियां चढ़ना बेहद असरदार है, क्योंकि ये वॉक या जॉगिंग से ज्यादा कैलोरी बर्न करता है. वेट लॉस में कैलोरी का तेजी बर्न होना सबसे जरूरी होता है.
सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें किसी इक्विपमेंट या ट्रेनिंग की जरूरत नहीं होती, इसे आसानी से डेली रूटीन में शामिल किया जा सकता है. बस आपको अपनी डेली लाइफ से लिफ्ट के इस्तेमाल को बिल्कुल हटाना होगा.