Health
लिवर आपके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में एक है. यह डाइजेशन, टॉक्सिंस को रिलीज करने, मेटाबॉलिज्म, इम्युनिटी बढ़ाने और विटामिन्स स्टोरेज जैसे कई काम में मददगार होता है.
हमारी जो रोज खाते हैं, उनमें ऐसे कई फूड्स हैं जो हमारे लिवर के लिए अच्छे होते हैं जबकि कई बहुत खतरनाक होते हैं.
हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और लिवर विशेषज्ञ डॉक्टर सौरभ सेठी अक्सर इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लोगों को हेल्थ के प्रति जागरुक रहने की सलाह देते हैं.
उन्होंने अपने एक वीडियो में बताया था, ‘लिवर स्पेशलिस्ट होने के नाते मैं 3 फूड्स को पूरी तरह अवॉइड करता हूं.’
बाजार में बिकने वाले डिब्बाबंद जूस बस चीनी से भरपूर होते हैं. ना इनमें फाइबर होता है और ना ही पोषक तत्व.
ये आपके ब्लड शुगर स्पाइक को बढ़ाते हैं जिससे लिवर को अधिक काम करना पड़ता है और फैटी लिवर का रिस्क भी बढ़ता है.
ज्यादातर लोग रोज के खाने में सोयाबीन, कॉर्न और सूरजमुखी के तेल का इस्तेमाल करते हैं. बाजार के स्नैक्स में भी रिफाइंड ऑयल भरपूर मात्रा में होता है.
लेकिन इनमें मौजूद ओमेगा 6 सूजन और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस बढ़ाता है जिससे फैटी लिवर होता है और लिवर को नुकसान पहुंच सकता है.
सॉफ्ट ड्रिंक्स, कोल्ड और एनर्जी ड्रिंक्स चीनी से भरपूर होती हैं जिससे आपके लिवर में फैट बढ़ता है और आपको फैटी लिवर हो सकता है.
खबर में बताई गई चीजें सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. अमल में लाने से पहले कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें.
