ContentSproute

 thumbnail

गाजियाबाद : कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी का निधन, मुरादनगर सीट से कई बार रहे विधायक

Curated by: अभिषेक शुक्ला|नवभारतटाइम्स.कॉम

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी, जो 78 वर्ष के थे, का निधन हो गया है। गाजियाबाद की मुरादनगर सीट से कई बार विधायक रहे त्यागी कुछ समय से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Former Cabinet Minister Rajpal Tyagi

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी का निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। उनके निधन से राज्य के राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। गाजियाबाद की मुरादनगर सीट से कई बार विधायक रह चुके थे।

परिजनों के अनुसार, राजपाल त्यागी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पांच दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे थे। राजपाल त्यागी 6 बार विधायक बने थे। कांग्रेस के साथ सफर शुरू करने वाले त्यागी एक बार समाजवादी पार्टी और फिर निर्दलीय भी विधायक चुने जा चुके थे।

अभिषेक शुक्ला

लेखक के बारे मेंअभिषेक शुक्लाअभिषेक नवभारत टाइम्स में सीनियर डिजिटल कंंटेंट क्रिएटर के पद पर कार्यरत हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद फिल्म टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से फिल्म अप्रिशिएशन का कोर्स किया। दैनिक भास्कर से पेशेवर दुनिया में एंट्री की। अभी एनबीटी के साथ पत्रकारिता में सफर जारी है। सिनेमा और राजनीति में खास दिलचस्पी है।… और पढ़ें

Read More

Scroll to Top