ContentSproute

 thumbnail

Curated by: अचलेंद्र कटियार|नवभारतटाइम्स.कॉम

hsrp umber plate news क्या महाराष्ट्र में और आगे बढ़ेगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की डेडलाइन? HRSP के अभी तक 52.5 लाख आवेदन। अभी तक 25 लाख वाहनों में लगी है प्लेट। 15 अगस्त है अंतिम तारीख। राज्य को तीन जोन में बांटकर लगाई जा रही है नंबर प्लेट।

hsrp maharashtra deadline
महाराष्ट्र में अभी भी 25 लाख से ज्यादा वाहनों में HSRP लगनी बाकी।

मुंबई: महाराष्ट्र में महायुति सरकार की तरफ से 1 अप्रैल 2019 के बाद पंजीकृत वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) के लिए तीन बार डेडलाइन बढ़ाई जा चुकी है। मौजूदा डेडलाइन 15 अगस्त तक है। सरकार ने चेतावनी दी है कि इसके बाद नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य में HSRP के लिए 22 जुलाई तक कुल 52.5 लाख (5.25 मिलियन) वाहन मालिकों ने एचएसआरपी के लिए आवेदन किया है। इनमें से 25 लाख से ज्यादा वाहनों पर प्लेट लगाई जा चुकी है। आधे से अधिक वाहनों में अभी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगनी बाकी है।


तीन बार बढ़ चुकी है डेडलाइन

ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है क्या सरकार को एक और डेडलाइन बढ़ानी पड़ेगी या फिर सरकार 15 अगस्त के बाद सख्ती करेगी। अभी HSRP लगवाने के लिए वाहन मालिकों के पास 20 दिन का समय है। एक्सपर्ट का कहना है कि तीन हफ्ते में 25 लाख से अधिक वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम पूरा करना काफी मुश्किल है। अब देखना है कि राज्य सरकार अभी क्या निर्णय लेती है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत जीतकर लौटने महायुति सरकार ने पहले डेडलाइन अप्रैल फिर और जून की दी थी। इसके बाद तीसरी बारी में इसे 15 अगस्त कर दिया था।

तेजी से चल रहा है काम
महाराष्ट्र में पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। परिवहन विभाग ने राज्य को तीन जोनों में बांटकर तीन अलग-अलग एजेंसियों को यह जिम्मेदारी सौंपी है, जोन-2, जिसमें मुंबई सेंट्रल, कल्याण, पेण, रत्नागिरी और सातारा जैसे 16 आरटीओ शामिल हैं, उसमें सबसे ज्यादा 20.3 लाख ऑर्डर दर्ज किए हैं। एचएसआरपी अनिवार्य रूप से 2019 से पहले पंजीकृत सभी वाहनों पर लगाना जरूरी है। इसके लिए अंतिम तारीख 15 अगस्त तय की गई है। इस तारीख के बाद आवेदन करने वाले वाहन मालिकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। एक अनुमान के अनुसार महाराष्ट्र में 2019 से पहले पंजीकृत लगभग 2 करोड़ वाहन हैं।

तीन जोन में बांटे गए हैं क्षेत्र
जोन-1 में बोरीवली, ठाणे, पनवेल, पुणे और कोल्हापुर जैसे 12 आरटीओ हैं। जोन-2, जिसमें मुंबई सेंट्रल, कल्याण, पेण, रत्नागिरी और सातारा जैसे 16 आरटीओ और जोन-3 में वडाला, वाशी, सिंधुदुर्ग, नासिक, सांगली और कराड समेत 27 आरटीओ आते हैं। एचएसआरपी की कीमत वाहन के प्रकार और नंबर प्लेट के साइज के अनुसार तय की जाती है। इसके लिए वाहन मालिकों को परिवहन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपॉइंटमेंट बुक करनी पड़ती है। ऑनलाइन ही जीएसटी सहित शुल्क का भुगतान भी करना होता है। इसके बाद वाहन मालिकों को निर्धारित फिटमेंट सेंटर पर तय तारीख और समय पर पहुंचकर प्लेट लगवानी होगी। पिछले दिनों गुणवत्ता को लेकर काफी शिकायतें भी आई थीं।

अचलेंद्र कटियार

लेखक के बारे मेंअचलेंद्र कटियारअचलेंद्र कटियार ने जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से पढ़ाई की है। इसके बाद मेरठ, कानपुर और दिल्ली के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम किया। जून, 2020 से गुजरात की राजनीति और संस्कृति को समझने के लिए सक्रिय हैं।… और पढ़ें

Read More

Scroll to Top