ContentSproute

 thumbnail

Health

तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में नई सड़कों का नाम रतन टाटा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखने का फैसला किया है. सरकार का कहना है कि इससे राज्य की इनोवेशन इमेज मजबूत होगी और ग्लोबल कंपनियों से जुड़ाव बढ़ेगा.

X

health हैदराबाद में US कांसुलेट रोड का नाम बदला (Photo: Reuters)

हैदराबाद में US कांसुलेट रोड का नाम बदला (Photo: Reuters)

तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में कई सड़कों को ग्लोबल लीडर्स और बड़ी टेक कंपनियों के नाम पर समर्पित करने का फैसला लिया है. सरकार ने बताया कि 100 मीटर लंबी नई ग्रीनफील्ड रोड, जो नेहरू आउटर रिंग रोड को रैडियल रिंग रोड से जोड़ेगी, उसका नाम रतन टाटा के नाम पर रखा जाएगा. इस रोड के इंटरचेंज का नाम पहले ही टाटा इंटरचेंज रखा जा चुका है.

एक और दिलचस्प घोषणा में अमेरिकी दूतावास के पास वाली हाई प्रोफाइल सड़क को डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू नाम देने की तैयारी है. यह दुनिया में पहली बार होगा जब किसी रोड का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के नाम पर रखा जाएगा. 

इस प्रस्ताव के बारे में राज्य सरकार विदेश मंत्रालय और अमेरिकी दूतावास को औपचारिक रूप से जानकारी देगी.

Health सम्बंधित ख़बरें

सरकार ने यह भी तय किया है कि गूगल के नए बड़े कैंपस के पास वाली सड़क का नाम गूगल स्ट्रीट रखा जाए. माइक्रोसॉफ्ट और विप्रो जैसी कंपनियों पर भी कुछ रोड और जंक्शन समर्पित करने के नाम पर चर्चा चल रही है. 

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा था कि हैदराबाद को इनोवेशन हब के रूप में पेश करने के लिए शहर की सड़कों को ग्लोबल कंपनियों के साथ जोड़ना एक महत्वपूर्ण कदम है.

यह भी पढ़ें: बंगाल में बाबरी मस्जिद जैसे ढांचे के बाद अब हैदराबाद में स्मारक, मुस्लिम संगठन ने किया ऐलान

सरकार का मानना है कि इस तरह के नामकरण से हैदराबाद की ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी, विदेशी निवेशकों का भरोसा मजबूत होगा और टेक सेक्टर को नई पहचान मिलेगी.

ये सभी फैसले तेलंगाना को इनोवेशन आधारित भारत की पहचान बनाने की दिशा में बड़े कदम के रूप में देखे जा रहे हैं. 

—- समाप्त —-

health Live TV

Read More

Scroll to Top