केंद्र की एडवाइजरी के बाद इस राज्य में बैन हुआ खतरनाक कफ सिरप, राजस्थान में 2 पर गिरी गाज
तमिलनाडु सरकार ने कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ की बिक्री पर पूर्ण बैन लगा दिया है. बाजार से इसे हटाने का आदेश भी जारी किया गया. खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि 1 अक्टूबर से राज्य में इसका निर्माण और बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है. कांचीपुरम जिले के उत्पादन प्लांट का निरीक्षण कर सैंपल कलेक्ट किए गए.