Health
IND Women vs AUS Women, 2nd Semi Final at Navi Mumbai: आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार (30 अक्टूबर) को भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने हैं. मुकाबले में टॉस ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. 16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 107-2 है.
इस मैच की लाइव कवरेज और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें, हम लगातार इस पेज को अपडेट कर रहे हैं.
Health सम्बंधित ख़बरें
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में हुए ये बदलाव
इस मैच में भारतीय टीम में 3 बदलाव हुए हैं. क्रांति गौड़, ऋचा घोष और शेफाली वर्मा को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. प्रतीका चोट के कारण आज उपलब्ध नहीं रहीं. वहीं हरलीन देओल और उमा छेत्री को आराम दिया गया. वहीं कंगारू टीम में लेग ब्रेक गेंदबाज सोफी मोलिन्यू को जॉर्जिया वेयरहम की जगह टीम में शामिल किया गया है. साथ ही एलिसा हीली की भी वापसी हुई है.
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: महिला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारत-ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी? ये है वजह
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 : फीबी लिचफील्ड, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ली गार्डनर, तहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिन्यू, एलेना किंग, किम गर्थ, मेगन शूट.
भारत की प्लेइंग 11: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, अमनजोत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर
महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा टॉस हारने वाली टीमें कौन सी हैं?
हरमनप्रीत कौर ने पिछले 10 वनडे में सिर्फ एक बार टॉस जीता है, और वो मैच भी बारिश की वजह से बिना नतीजे के खत्म हुआ था (बांग्लादेश के खिलाफ, इसी मैदान पर रविवार को).
- इंग्लैंड (1982) – 13 में से 9 टॉस हारे
- भारत (1982) – 12 में से 8 टॉस हारे
- श्रीलंका (2000) – 7 में से 7 टॉस हारे
- साउथ अफ्रीका (2025) – 8 में से 7 टॉस हारे
- भारत (2025) – 8 में से 7 टॉस हारे
7 बार ऑस्ट्रेलिया ने जीता महिला वर्ल्ड कप
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम 7 बार महिला ODI वर्ल्ड कप जीत चुकी है. वहीं भारतीय महिला टीम पहली बार इस खिताब को जीतने की जुगत में है. भारतीय टीम महज 2 बार 2005 और 2017 में महिला ODI वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. ध्यान रहे 2017 में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को ही हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.
भारत ने लीग मुकाबलों में जीते 3 मैच
इस वर्ल्ड कप की बात की जाए तो भारतीय टीम ने कुल 7 मैच में 3 जीत और 3 हार दर्ज की है, बांग्लादेश के साथ पिछला लीग मैच बेनतीजा रहा था. वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम इस टूर्नामेंट में 7 में से 6 मैच जीती है और उनका एक मैच बेनतीजा रहा है. ध्यान रहे साउथ अफ्रीका की टीम इंग्लैंड को हराकर 2 नवंबर को होने वाले फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर चुकी है. 2 नवंबर को फाइनल भी नवी मुंबई में होना है. भारत vs ऑस्ट्रेलिया का वनडे वर्ल्ड कप में h2h
वनडे वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया का हेड टू हेड देखा जाए तो दोनों देशों के बीच 14 बार भिड़ंत हुई है. जहां भारतीय टीम ने 3 मैचों तो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 11 बार जीत दर्ज की है.
भारत vs ऑस्ट्रेलिया का वनडे में h2h
ओवरऑल महिला वनडे की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 60 मुकाबले हुए हैं. भारत को 11 मैचों में ही जीत मिली है. ऑस्ट्रेलियाई टीम 49 मैचों में बाजी मार चुकी है.
—- समाप्त —-
