ContentSproute

घर की रसोई से रेल के सफर तक, GST 2.0 से फायदा ही फायदा thumbnail

घर की रसोई से रेल के सफर तक, GST 2.0 से फायदा ही फायदा

Health

By: Deepak Chaturvedi (Photo: File ITG)

GST 2.0 देश में लागू हो गया है और इसका फायदा घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले सामान से रेल के सफर देखने को मिलेगा.

दरअसल, सरकार ने 12-28% के स्लैब को खत्म कर सिर्फ 5-18% जीएसटी स्लैब रखे हैं. ऐसे में 99% रोजमर्रा के सामान सस्ते हो गए हैं.

बात रसोई की करें, तो दूध से लेकर घी-पनीर तक सस्ता हुआ है और इनमें GST कटौती 22 सितंबर से लागू हो गई.   

पनीर को जहां 12 फीसदी से जीरो जीएसटी में रखा गया है, तो घी अब 5% के टैक्स स्लैब में आ गया है, जिससे ये सस्ता हो गया.  

इसके अलावा जीएसटी कट से तेल-शैंपू और साबुन के दाम घटे हैं, इन पर जीएसटी 18% से 5% पर आ गया है.

बच्चों के ब्रेकफास्ट के लिए रसोई में रखे जाने वाले ब्रेड, पास्ता, कॉर्न फ्लेक्स, नूडल्स 12-18% से 5% के स्लैब में आकर सस्ते हो गए हैं.

इलेक्ट्रॉनिक्स की बात करें, तो AC से लेकर बर्तन धोने की मशीन, टीवी (एलईडी, एलसीडी), मॉनिटर, प्रोजेक्टर पर 28% नहीं 18% जीएसटी लगेगा.

रेल के सफर की बात करें, तो Rail Neer पैकेज्ड पानी की कीमतें भी यात्रियों के लिए घटाई गई हैं.

IRCTC ने रेल नीर की एक लीटर की बोतल की 15 रुपये से घटाकर 14 रुपये, 500ML की बोतल की कीमत 10 रुपये से 9 रुपये कर दी है.

Credit: Railway,@peterclip7511/X

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जीएसटी सुधारों को ‘बचत महोत्सव’ बताते हुए कहा कि GST रेट कट से देश की 140 करोड़ जनता को फायदा मिलेगा.



Read More

Scroll to Top